गंगा और भागीरथी क्लब के बीच खेला जाएगा वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के वार्षिक खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। गंगा और भागीरथी क्लब की टीमों ने वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। गोला फेंक प्रतियोगिता में मुक्तिका डोभाल और मोहित जोशी विजेता बने।
शुक्रवार को पीजी कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्राचार्य प्रो. रेनु नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने वॉलीबॉल को उछालते हुए प्रतियोगिता शुरू कराई। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी हमारी दिनचर्या के प्रमुख हिस्सा हैं। कहा खेलों के माध्यम से भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। खिलाड़ियों को खेल भावना को सर्वोपरी रखना होगा और अनुशासन से आगे बढ़ना चाहिए।
प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, टेबिल टेनिस, गोला फेंक और बैडमिंटन की स्पर्धाएं कराई जाएंगी। वॉलीबॉल का पहला मैच भागीरथी और भिलंगना क्लब के बीच खेला गया जिसमें भागीरथी 21-11 व 21-12 से जीता, दूसरा मैच गंगा और भिलंगना के मध्य खेला गया जिसमें गंगा क्लब की टीम 21-19, 20-22, 19-21 से जीती। अंतिम लीग मैच में गंगा और भागीरथी क्लब की टीम के बीच हुआ जिसमें गंगा क्लब 21-18 व 21-12 से जीता। शनिवार को गंगा और भागीरथी क्लब के बीच फाइनल मैच होगा। गोला फेंक बालिका वर्ग में मुक्तिका डोभाल प्रथम, अंजलि विश्वकर्मा द्वितीय और कुसुम तृतीय, बालक वर्ग में मोहित जोशी प्रथम, मनीष राणा द्वितीय और अनिल तृतीय रहे। डा. सुमन गुसाईं, अरविंद राणा, डा. केके बंगवाल, वीर विक्रम पंवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर डा. अरुणा सूत्रधर, डा. अरविंद मोहन पैन्यूली, डा. डीपीएस भंडारी, डा. सुशील कगडियाल, डा. प्रीति शर्मा, डा. आशा डोभाल, डा. पीसी पैन्यूली, डा. बीपी सेमवाल, डा. गुरुपद गुसाईं, डा. सत्येंद्र ढौंडियाल, डा. बीडीएस नेगी, डा. साक्षी शुक्ला, डा. आरती, प्रीतम सिंह, नवीन रावत आदि मौजूद रहे।

