HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने किया पलटन बाजार एवं परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण

सीएम ने किया पलटन बाजार एवं परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को पलटन बाजार एवं परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी को सभी निर्माण कार्यों में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो व निर्माण से संबधित सभी कार्य रात्रि में किये जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि धूल की समस्या के समाधान के लिए कार्य स्थल पर पानी का छिड़काव किया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles