अशांति फैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा: एसएसपी नैनीताल
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल मस्जिद के समीप मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसको लेकर आज एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया तथा लोगो से बातचीत की।
इस दौरान एसएसपी ने सभी क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है तथा कहा है कि अशांति फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

