हर आपदा के लिए रैडक्रास अपने कर्तव्यों का निर्वहन वर्षों से निस्वार्थ भाव
देहरादून विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मोहन खत्री सदस्य जिला रेडक्रॉस सोसायटी देहरादून ने रेडक्रॉस से जुड़े सभी जनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हर आपदा के लिए रेडक्रास अपने कर्तव्यों का निर्वहन वर्षों से निस्वार्थ भाव से करते हुए अपनी अलग पहचान बनाये हुए है।
उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य कोरोना काल के चलते हुए विगत वर्ष से मानवता के लिए उक्त महामारी के संघर्ष में अपने प्राणों की परवाह किए बिना संघर्षरत है ।उसके लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देहरादून आपका आभार व्यक्त करते हुए आपको विश्व रैडक्रास दिवस पर बधाई अर्पित करता है।आप सभी साथियों से अनुरोध है कि कोरोनावायरस महामारी के विकराल रूप से स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ ही मानवता को समर्पित के रूप में सेवा भाव से मनाकर कोरोनावायरस महामारी के विरुद्ध इस महाअभियान को आगे बड़ते हुए आज मसूरी के कई गांव में लोगो को दवाइयां दी गई जैसे की मसूरी रोड , गज्जी गांव, मसूरी झील ज, कुल्लू खेत,कुठाल गेट आदि जगह पर इस महामारी के बचाव हेतु होम्योपैथिक दवाई जो यूमिनीटी पावर बढ़ाती है को बाटा गया ,साथ साथ इस महामारी के प्रति जागरूक करते हुए बार बार हाथ धोने ,सैनिटाइजर करने व 2 गज की दूरी का महत्व समझाया गया ।
निवेदक:-
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य जो कि राज्य रेडक्रॉस की अध्यक्ष भी हैं ने रेडक्रॉस से जुड़े सभी जनों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके कार्यों की सराहना भी की है।
उधर उत्तरकाशी में भी रेडक्रॉस समिति के चैयरमैन अजय पूरी व सचिव शैलेन्द्र नौटियाल ने भी सभी पदाधिकारियों, सदस्यों,आजीवन सदस्यों,लेक्चरर्स, सर्व इंस्ट्रक्टर, एफएमआर व स्वयंसेवियों को भी इस दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में जिले में घटित आपदाओं,वैश्विक महामारी कोविड-19 में सामने खड़ी चुनौतियों का जिस दृढ़ता से सामना किया वह काबिले तारीफ है। इसके अलावा कोविड में सभी पदाधिकारी व सदस्य परवाह न करते हुए जन जागरूकता, मास्क,सेनेटाइज वितरण, सामाजिक दूरी का पालन कराने में शासन-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं उनके समृद्ध व उज्ज्वल भविष्य की समिति कामना करती है।

