एक फोन कॉल पर बीमार व्यक्ति की सहायता करने पहुँची कर्णप्रयाग पुलिस ,सीएचसी में कराया भर्ती
चमोली।रामलीला मंच अपर बाजार कर्णप्रयाग में सड़क किनारे लेटे बीमार व्यक्ति की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग श्री गिरीश चंद्र शर्मा तत्काल मोके पर पहुँचे एवं उक्त व्यक्ति को उठाकर एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया।
आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग श्री गिरीश चंद्र शर्मा को फ़ोन पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रामलीला मंच अपर बाजार कर्णप्रयाग में सड़क किनारे लेटा है जो बीमार है एवं जिसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है, सूचना पर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची एवं उक्त व्यक्ति को उठाकर एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया , पुलिस ने उक्त व्यक्ति के लिए भोजन की व्यवस्था कर उक्त व्यक्ति को भोजन करवाया गया, पुलिस द्वारा किये गए इस मानवीय कार्य की स्थानीय जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की गई एवं चमोली पुलिस का धन्यवाद किया गया।

