उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने एसीएस को पत्र प्रेषित कर कोविड टीकाकरण अभियान को जारी करने का अनुरोध किया

उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने एसीएस को पत्र प्रेषित कर कोविड टीकाकरण अभियान को जारी करने का अनुरोध किया
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर कोविड 19 टीकाकरण से वंचित अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीकाकरण करवाये जाने का अनुरोध किया।

सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि संघ के अनुरोध पर सचिवालय में टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया था जिसमें डोज पूर्ण नही हुए थे।जिसे कुछ कारणों से रोक दिया गया था ।उन्होंने कहा कि संघ ने अपर मुख्य सचिव से अवरुद्ध टीकाकरण कार्यक्रम को विशेष अभियान के अंतर्गत प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया है।

देवभूमि खबर

Related articles