उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष ने समीक्षा अधिकारी संदीप चमोला के निधन पर किया शोक व्यक्त
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात संदीप चमोला के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।चमोला का ऋषिकेश एम्स में कोरोना के उपचार के दौरान देहान्त हो गया है।
सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि हमारे प्रिय मित्र अत्यंत मृदुभाषी श्री संदीप चमोला आज हमें छोड़ कर सदा के लिए चले गए। संदीप भाई का इस तरह से चला जाना अत्यंत दुखद और कष्ट दाई हैं। ऐसा महसूस हो रहा है जैसी मेरी शरीर का एक अंग आज मुझसे अलग हो गया है अत्यन्त पीड़ा हो रही है। भाई संदीप भाई संदीप चमोला पूर्व जिला पंचायत सदस्य घाट चमोली के साथ ही वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं एवं वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनका इस तरह से जाना संपूर्ण सचिवालय परिवार एवं उत्तराखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इस महामारी के कारण हमने एक नेक, सज्जन, सभी के सुख-दुख में साथ रहने वाला और व्यवहारिक साथी खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
