उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारी व समीक्षा अधिकारी संदीप चमोला के निधन पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने युवा राज्य आंदोलनकारी व सचिवालय संघ के पूर्व उपाध्यक्ष समीक्षा अधिकारी रहे श्री संदीप चमोला के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
राज्य आंदोलनकारी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि संदीप चमोला बहुत नेक व्यक्ति थे और हमेशा बैठक से लेकर शासन स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का कार्य करते थे।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि संदीप चमोला ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में बहुत बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।उन्होने धरना प्रदर्शन के साथ ही जेल जाने से लेकर सभी धरने ,प्रदर्शनों व रैलियों में भाग लिया इस में वह चोटिल भी हुए।
वह भाजपा के युवा मोर्चा में चमोली के जिला अध्यक्ष रहे , जबकि बाद में जिला पंचायत सदस्य भी रहे उसके बाद राज्य आंदोलनकारी कोटे से सचिवालय सेवा में चयनित हुए।
रामलाल खंडूड़ी व ललित जोशी व खिलाफ सिंह के साथ जीतमणी पैन्यूली ने भी अपने।संबोधन में लहै की अपने बीच के साथी के जाने पर हम सबको गहरा धक्का लगा है। अभी वह मातृ शोक में थे कि अचानक सब बिगड़ गया।
प्रदीप कुकरेती ने बताया कि अभी 20/25 दिन पूर्व ही उन्हे मातृ शोक हुआ था और कल स्वयं इस ससार से चले गये वह देहरादून कांवली रोड दत्ता एंक्लेव में रहते थे एंव वह अपने पीछे दो बच्चो और पत्नी को छोड़ गये वह शिक्षिका है़।
राज्य आंदोलनकारी मंच ने दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा क़ी शांति क़ी प्रार्थना की और श्रद्धा सुमन अर्पित किये जिसमे मुख्यतः ओमी उनियाल , जगमोहन सिंह नेगी , सुशीला बलूनी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , रामलाल खंडूड़ी , गणेश शाह , ललित जोशी , चन्द्र किरण राणा , प्रमोद पंत , जयदीप सकलानी , खिलाफ सिंह बिष्ट , जीतमणी पैन्यूली , यशवंत रावत , दीपक बर्थवाल , सुरेश कुमार , गणेश डंगवाल , मोहन खत्री , राधा तिवारी, सुलोचना भट्ट , अरुणा थपलियाल , राकेश नौटियाल , प्रभात डन्ड्रियाल एंव अरुण थपलियाल (काली) राकेश नौटियाल , वीरेन्द्र सकलानी , वेदा कोठारी, गौरव खंडूड़ी, सुरेश नेगी , सुशील चमोली , आदि
