डीएम धीराज ने कोरोना की कमी को देखते हुएअधिकारियों एवं कर्मचारियों को शत प्रतिशत उपस्थित होने के दिये निर्देश

डीएम धीराज ने कोरोना की कमी को देखते हुएअधिकारियों एवं कर्मचारियों को शत प्रतिशत उपस्थित होने के दिये निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।छायाकार धर्मा चंदेल
नैनीताल ।जनपद नैनीताल में कोरोना वायरस के संक्रमण मे कमी को देखते हुये अब जनपद में सरकारी कार्यालयों में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होंगे। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी धीराज सिह गर्व्याल ने कोरोना के प्रभाव को कम होने की दृष्टिगत जनपद में समस्त शासकीय कार्यालयों के समस्त समूह के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये है साथ ही कोविड 19 महामारी के बचाव हेतु सभी कार्यालयों में सावधानी बरते जाने हेतु कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष द्वारा समुचित कार्यवाही एवं व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें।

देवभूमि खबर

Related articles