मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाने जा रही है : कपूर
देहरादून। कैंट विधायक श्री हरबंस कपूर ने वार्ड 35 श्री देव सुमन नगर के बूथ 105 में बूथ समिति सत्यापन अभियान के अन्य के साथ बूथ कार्यकारिणी के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना ।
श्री कपूर ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे वार्ड 35 के बूथ 105 के सत्यापन अधिकारी नियुक्त किया है और हम कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य से मिल 2022 के लिए रणनीति तैयार करेंगे और पुनः भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है । बूथ 105 के प्रत्येक सदस्य के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात के सुना और उनके द्वारा बताए गए भारतीय संस्कृति, ओलिंपिक में भारत , खेल दिवस जैसे प्रत्येक क्षेत्र में भारत का सामर्थ्य बढ़ता जा रहा है लोगो का भारतीय संस्कृति ओर आकर्षण बढ़ता जा रहा है जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है ।
श्री कपूर ने कहा कि पूरी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर सत्यापन अभियान चल रहा है और सत्यापन अभियान से प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओ की भी सक्रियता बढ़ेगी ।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री बबलू बंसल, वार्ड संयोजक श्री युदेश यादव , बूथ अध्यक्ष श्रीमती मुक्त वर्मा, श्री प्रवेश मग्गो, श्रीमती प्रवीण खान, श्रीमति राखी यादव, श्री अमित कुकरेती, श्री राजीव गुप्ता ,श्री सुमित पांडेय, श्री विकास बेनवाल, श्री पी एल सेठ, श्रीमति बीना उनियाल आदि लोग मौजूद रहे ।

