विकास खण्ड भटवाड़ी के लाटा गाँव में एक बार फिर भालू ने किया एक महिला पर जान लेवा हमला,विभाग लापरवाह
विनीत कंसल उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में लगातार भालू और तेंदुए का कोहराम मचा हुआ है तो वही उत्तरकाशी के सीमेंट कहीं क्षेत्रों में भालू का हमला लगातार जारी है ।फॉरेस्ट विभाग बना लापरवाह।
भाजपा नेता जगमोहन रावत व प्रमुख विनीता रावत ने विभाग से कहा की क्षेत्र में लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही है मगर आज तक विभाग ने कोई ठोस कदम नही उठाया इसलिए आज लोग सडकों पर आने को मजबूर है जिसके लिए उन्होंने आज विभाग से लिखित रुप से ग्रामिणों के साथ मिलकर विभाग से लिखित रुप में यह मांगा की विभाग इस भालू पकडने के लिए पुरी टीम के साथ गस्त करें और जल्द से जल्द इसे पकड़ करें ग्रामिणों को इस भय से निजात दिलाएँ ताकि इसके बाद ऐसी कोई घटना सामने न आये।
भटवाड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा लाटा में श्रीमती जबर देई पत्नी श्री भागवत सिंह नेगी उर्म लगभग 57 वर्ष जो अपने चारे के लिए जगल में पत्ते चारा लेने गई थी अचानक भालू ने महिला पर जान लेवा हमला कर दिया जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे ग्रामिणों ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में भेज दिया गया जबकि महिला के चहरे और हाथों पर बूरी तरह से जख्मी कर रखा है जोकि लगातार चौथी घटना बताई जा रही है जिससे ग्रामिणों में काफी आक्रोश है और महिलाओं सहित सड़क के किनारे बन बिभाग के विरुद्ध सक्त कारवाही की मांग कर रहे है और आदोलन करने को अपनी मजबुरी बता रहे है जिस पर ग्राम प्रधान रजंना नेगी ने कहा की बिभाग जल्द उचित कार्यवाही करें वरना ग्रामिणों आदोलन के लिए विवश हो जायेंगे। वन क्षेत्राधिकारी अपनी पुरी टीम के साथ मौके पर मौजूद हो गई है।


