HTML tutorial
HTML tutorial

कर्नाटक

Spread the love

वरिष्ठ नागरिकों /ग्रामीण जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाय-कर्नाटक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता/पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी,अल्मोडा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि विधानसभा अल्मोड़ा के वरिष्ठ नागरिकों /ग्रामीण जनता को अपने व्यक्तिगत कार्य सम्पादन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है । जिसमें मुख्यतः (1)वरिष्ठ नागरिक जो अपनी पेंशन नियमित रखने के लिये वर्ष में एक बार जीवित प्रमाण पत्र बैंक में प्रस्तुत करने,समय-समय पर बैंक पासबुक में इन्ट्री कराने,खाते में धनराशि जमा-आहरण के लिये भारतीय स्टेट बैंक बाड़ेछीना (अल्मोडा) में जाते हैं । जहां वरिष्ठ नागरिकों के लिये पृथक काउन्टर नहीं बनाया गया है, जिस कारण उन्हें काफी समय तक लाईन में खड़ा होना पडता है । उन्होंने कहा कि असहाय/बीमार वरिष्ठ नागरिक जो पंक्ति में अधिक समय तक खड़े नहीं रह सकते हैं को काफी दिक्कतें होती हैं (2) क्षेत्र के निवासियों को अपना आधार कार्ड बनाने,आधार कार्ड में सुधार करने के लिये जनपद के मुख्य डाकघर में जाना पड़ता है । जिस कारण आने-जाने में धन व समय व्यय होता है । कभी -कभी आधार कार्ड के लिये जिले के डाकघर के कई चक्कर काटने पडते हैं । (3) आधार कार्ड बनाने,आधार कार्ड में सुधार करने,आय -जाति प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल(भाग-2),मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिये गरीब जनता को उसकी फीस अदा करनी पडती है तथा नियत समय पर सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं होते हैं जिस कारण उन्हें काफी असुविधा होती है । श्री कर्नाटक ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की कि भारतीय स्टेट बैंक बाड़ेछीना में वरिष्ठ नागरिकों के लिये पृथक काउन्टर बनाया जाय तथा उनका कार्य विशेष प्राथमिकता आधार पर कराया जाय जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो । साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा उनके निकटतम डाकघर अथवा बैंक में मुहैया करायी जाय । उन्होंने कहा कि गरीब जनता के आधार कार्ड ,आधार कार्ड में सुधार,आय -जाति प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल(भाग-2),मृत्यु प्रमाण पत्र निःशुल्क बनाये जांय व इसके लिये समय सीमा निश्चित की जाय । उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया कि पट्टी पटवारी,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,बी.एल.ओ. की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को अपने उपरोक्त प्रमाण पत्र बनाने हेतु कई चक्कर लगाने पड़ते हैं जिसके लिये वैकल्पिक व्यवस्था की जानी आवश्यक है ।

देवभूमि खबर

Related articles