जनरल रावत का योगदान हमेशा देश याद रखेगा: प्रदीप दुमका

जनरल रावत का योगदान हमेशा देश याद रखेगा: प्रदीप दुमका
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल,। सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका, व मण्डल अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में एक दुर्घटना में जिन सैन्य लोगों का निधन हुआ उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर श्रदांजलि अर्पित की।

यहाँ बता दे देश के पहले सीडीएस जरनल बिपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत और उनके साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शामिल अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों के प्रति दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई,
आम आदमी पार्टी की इस शोक सभा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री दुमका ने जरनल बिपिन रावत के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी ।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि जरनल बिपिन रावत के देश को दिये गये योगदान को सदा याद किया जायेगा, ।
और वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा एक मिशाल बने रहेगे कि उनके द्वारा देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए जो कार्य किये गये वह हमेशा याद किये जाते रहेगे ।


आम आदमी पार्टी की इस शोक सभा में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा प्रभारी डा भुवन आर्यों, नगर महामंत्री महेश आर्यों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, राजेन्द्र लाल साह, विनोद मेहता, देव सिंह नेगी, अब्दुल वजीर, दीवान राम, सुरेश चन्द्र, उपेद्रं बेदी, पूरन बहुगुणा, मौहम्मद शान बुराहान, शंकर बहुगुणा, राजू बिष्ट, सलमान मेबंर , राजेन्द्र कुमार, लोकेश कुमार, आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे

देवभूमि खबर

Related articles