नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट नोएडा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उतराखड से श्रीमती रेनू नेगी ने किया प्रतिभाग
देहरादून।वी . वी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान में 20 दिसंबर से 23 दिसम्बर तक नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट नोएडा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व श्रीमती रेनू नेगी ने प्रतिभाग कर किया। कार्यक्रम में 11 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
वी.वी.गिरी श्रम संस्थान सैक्टर 24नौएडा(उतर प्रदेश)में 20/12/21से23/12/21तक चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। चार दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक डाक्टर शशि वाला द्वारा ऑनलाइन व आफलाइन मिटिग देने वाले बहार से आये हुए श्रम अधिकार व मानव अधिकार के कानून के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुराने और नये नियमों क्या लागू हुए के बारे में बड़े बिस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं ने श्रम कानून में बदलाव जो आए।
इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 11 राज्यों के लोगों ने प्रतिभाग किया। उतराखड राज्य से श्रीमती रेनू नेगी प्रदेश महामंत्री आशा फैसिलेटर, उत्तर प्रदेश से श्रीमती सरिता उपाध्याय आशा संगठन प्रदेश अध्यक्ष, गाजियाबाद से प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष, कर्नाटक से एनमएचम युनियन के प्रदेश महामंत्री श्रीकान्त सौम्य, हिमाचल से श्रीमती शीतल परोल आंगनबाड़ी प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ आदि गणमान्य व पदाधिकारियों ने वी.वी.गिरी श्रम संस्थान सैक्टर 24नौएडा (उतर प्रदेश)के चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होकर अपने कार्य को ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक करने का व अपने संगठन को भी एक मजबूत करने के लिए संकल्प लिया ।

