डोईवाला से गैरोला की जीत पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने मनाया जश्नन
देहरादून।डोईवाला विधान सभा से बृजभूषण गैरोला की जीत पर मातृशक्ति व स्थानीय जनता ने होली कार्यक्रम रखकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर निर्वाचित विधायक गैरोला ने कहा कि जैसे डोईवाला विधान सभा की जनता ने मुझे विधायक बनाने में सहयोग दिया वैसे ही मैं भी अपनी विधान सभा के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।
बृजभूषण गैरोला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता व आरएसएस संघ के पुराने लीडर के रूप में माने जाते हैं।डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का स्नेह प्रेम व होली कार्यक्रम से मिले प्यार पर उन्होंने मातृशक्ति व जनता का आभार प्रकट किया।

