HTML tutorial
HTML tutorial

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ औली मोटर मार्ग के चौडीकरण तथा वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के संबंध में वर्चुअल बैठक ली

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ औली मोटर मार्ग के चौडीकरण तथा वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के संबंध में वर्चुअल बैठक ली
Spread the love

चमोली । जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ औली मोटर मार्ग के चौडीकरण तथा जोशीमठ मलारी सड़क से औली के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक ली।

मार्ग के चौडीकरण के संबंध में अधिकारियों ने अवगत कराया कि अधिकांश हिस्सा आर्मी, आईटीबीपी के अण्डर में तथा आबादी वाला है जिससे चौडीकरण की संभावना कम है जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि से वैकल्पिक मार्ग जोशीमठ मलारी सड़क से औली तक का प्रपोजल शासन को भेजने हेतु निर्देशित किया। साथ ही डीएफओ नन्दादेवी, एसडीएम जोशीमठ व अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को ज्वांइट रिपोर्ट भेजने हेतु भी निर्देशित किया।

 
बैठक में डीएफओ नन्दादेवी एन.वी.शर्मा, अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियन्ता राजेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles