फाँसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव।

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल के आवागढ़ क्षेत्र में कमरे के अंदर 23 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला ।जिसकी शिनाख्त कृषणा साह के रूप में हुई।

सूचना पर मौके पर पहुची मल्लीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवागढ़ मल्लीताल निवासी कृष्णा साह 23 बर्षीय अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला।इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

पुलिस ने बताया युवक बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। मामले की जांच की जा रही है

देवभूमि खबर

Related articles