HTML tutorial
HTML tutorial

अधिकारी विकास योजनओं को धरातल पर उतारने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें:तीरथ सिंह रावत

अधिकारी विकास योजनओं को धरातल पर उतारने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें:तीरथ सिंह रावत
Spread the love

रुद्रप्रयाग । सांसद (लोक सभा) गढ़वाल एवं अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं का विभागवार संमीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं उन कार्यो को शीर्ष प्राथमिता व समयवद्वता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चत करें। ताकि योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को शीध्रता से शीध्र उपलब्ध हो सके। उन्होने कहा कि विकास योजनओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये तथा विकास योजनाओं को गति देने के लिये जनप्रतिनिधयों का भी सहयोग जरुरी है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा जिन योजनाओं के निर्माण कार्य किये जा रहे है उन योजनओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। गुणवत्ता में यदि किसी प्रकार की कमी पायी जाती है तो संबंधित के विरुद्व आवश्यक कार्यवाही की जाये।    

    उन्होंने जल जीवन मिशन से जुडे अधिकारियों को निर्देश दिये है कि यह योजना केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वकाक्षी योजना है, इस योजना के अन्तर्गत जो भी कार्य किये जा रहे हैं उन कार्यो को शीध्र प्राथमिकता से पूर्ण करते हुए ग्रामवासियों को शुद्व पेयजल उपलब्ध करना सुनिश्चित करें, तथा पाइप लाइनों को अंडर ग्राउंड करना सुनिश्चित करें। उन्होनें प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस योजना के अन्तर्गत जो भी आवास स्वीकृत हैं तथा जिन पर निर्माण कार्य किये जा रहे है उन कार्यो को शीध्र प्राथमिता से लाभार्थियों को उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। उन्होनें प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा करते हुए पीएमजीएसवाई को निर्देश दिये है कि उनके अधीन जो भी निर्माणधीन सड़के हैं उनको शीध्र प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, तथा सड़क निर्माण कार्य से ग्रामीण क्षेत्र के आवाजाही के रास्ते जो क्षतिग्रस्त हुए है उनका भी शीध्र प्राथमिकता से कार्य करना सुनिश्चित करें तथा ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के साथ ही वन विभाग व राजस्व विभाग को भी निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से मोटर मार्गाे का निरीक्षण करें। जिससे राजस्व भूमि, वन भूमि जैसी समस्या आने पर उसका समाधान हो सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व मार्गाे का कार्य पूर्ण करें। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

          बैठक में स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बेरोजगारों द्वारा स्वरोजगार के लिये ऋण हेतु जो भी आवेदन आते है उन आवेदन प्रत्रों पर शीध्र प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए आवेदनकर्ता को ऋण उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। इसके लिये उन्होनें बैकों को हिदायत दी है कि वे अनावश्यक रुप से आवेदन पत्रों को निरस्त न करें तथा अधिक से अधिक युवाओं के आवेदन प्रत्रों को ऋण प्रदान करना सुनिश्चित करें, जिस से वह अपना व्यवसाय शुरु करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रीय योेजनाओं के अंतर्गत विकास कार्याे के लिए धनराशि की किसी भी तरह से कमी नहीं है। इसलिए विभागीय अधिकारी समय से बेहतर डीपीआर/प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा सांसद का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए अभार व्यक्त किया गया तथा बैठक में सांसद द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिये गये हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
     
   

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवान, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला जगवाण, शशि नौटियाल, गौरव चौधरी, परियोजना निदेशक रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी मंविन्दर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ वी.के.शुक्ला सहित जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
       

देवभूमि खबर

Related articles