अधिकारी तहसील दिवस में आई समस्या का निस्तारण एक पक्ष के भीतर करना सुनिश्चित करें:अभिषेक रुहेला

अधिकारी तहसील दिवस में आई समस्या का निस्तारण एक पक्ष के भीतर करना सुनिश्चित करें:अभिषेक रुहेला
Spread the love

उत्तरकाशी । जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में मंगलवार को भटवाड़ी में तहसील दिवस आयोजित हुआ। जनसामान्य की अधिकांश  समस्याओं एवं शिकायतों का जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो भी समस्या तहसील दिवस में आई है उसका निस्तारण एक पक्ष (15 दिन) के भीतर करना सुनिश्चित करेंगे। तहसील दिवस में आज 27 समस्या एवं शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें  ग्राम प्रधान पाही द्वारा केंद्रीय विद्यालय निर्माण हेतु गुलसौड़ भूमि उपलब्ध है निर्माण कार्य किए जाने का मामला  उठाया। जगमोहन रावत आदि द्वारा भटवाड़ी में जनता विश्राम गृह,वाहन पार्किंग,विद्युतीकरण से वंचित तोकों में विजली आपूर्ति बहाल करने और डामक में हैलीपैड निर्माण का मुद्दा उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने भटवाड़ी तहसील के अंर्तगत विद्युतीकरण से छुटे हुए तोक की सूची उपलब्ध कराने को कहा। ताकि उनकी समीक्षा कर अग्रिम कार्यवाही की जा सकें। ग्राम प्रधान डामक द्वारा मनरेगा की योजनाओं का टीएस का समय निर्धारण करने का अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त सौरा व गंगनानी में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने एवं जल जीवन मिशन कार्यो के भुगतान करने का मुद्दा उठाया। रैथल व नटीण में जल जीवन मशीन के अंर्तगत दूसरे चरण के कार्य की निविदा आमंत्रित करने की मांग की गई। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ट्रेक रूटों के विस्तारीकरण की मांग की गई। जिसमें ग्राम पंचायत सालू से बेलक ट्रेक मार्ग निर्माण,नटीण से गोई बुग्याल एवं सुनगर से छूमयाडांडा गिडारा बुग्याल ट्रेक रूट मरम्मत करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला योजना में प्रस्ताव देने के निर्देश वन विभाग को दिए। तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने डामक में प्रस्तावित हैलीपैड एवं भटवाड़ी में वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

    तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने आगामी दिनों आयोजित होने वाली क्षेत्र पंचायत की बैठकों को लेकर  अहम सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में अमूमन देखा गया है कि चार-पांच विभागों पर गम्भीरता से चर्चा की जाती है उसके बाद अन्य विभाग चर्चा से छूट जाते है।इसलिए जनप्रतिनिधिगण अपनी शिकायत या समस्या को बैठक होने से पहले लिखित रूप में देंगे। ताकि विभाग भी उस पर कार्यवाही कर अपनी तैयारी के साथ बैठक में आ सकें।ऐसा करने पर समस्याओं का त्वरित समाधान भी होगा और समय की बचत भी होगी। लिखित समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने के बाद मौखिक रूप से भी हर विभाग पर निर्धारित समय पर चर्चा होगी। जिस पर ब्लाक प्रमुख एवं उपस्थित ग्राम प्रधानों द्वारा सुझाव का स्वागत किया ।

     तहसील दिवस में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत,एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,सीएमओ डॉ केएस चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी  संतोष भट्ट,जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा,अधिशासी अभियंता बीएस डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

देवभूमि खबर

Related articles