जिलाधिकारी के तबादले ने खोली सरकार -माफिया गठबंधन की पोल: रघुनाथ सिंह नेगी
#जिलाधिकारी दिन- रात लगे थे खनन/ शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने | #माफियाओं के एहसान का बदला चुकाया सरकार ने। #सरकार खेल रही माफियाओं की गोद में। #मोर्चा ने राजभवन से की सरकार की बर्खास्तगी की मांग।
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि देहरादून के जिलाधिकारी डॉ.आर राजेश कुमार के तबादले ने सरकार- खनन/ शराब आदि माफियाओं के गठजोड़ की पोल खोल कर रख दी है | इस अनैतिक गठजोड़ को लेकर मोर्चा द्वारा पत्र प्रेषित कर राजभवन से सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई है।
नेगी ने कहा कि जिस तरह से जिलाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्मठता से कर रहे थे, वो खनन/ शराब आदि माफियाओं को नागवार गुजर रहा था, जिस कारण दबाव में आकर सरकार ने इनका तबादला कर दिया यानी सरकार ने माफियाओं के एहसान का बदला चुका दिया। आलम यह है कि प्रदेश में ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों का नौकरी करना मुश्किल हो गया है।नेगी ने कहा कि जिस तरह से जिलाधिकारी दिन-रात खनन/ शराब माफियाओं पर कहर बरपा रहे थे, वो फर्जी सुशासन की बातें करने वाली सरकार को नागवार गुजर रहा था, जिस कारण यह सारा खेल खेला गया।मोर्चा राजभवन से माफिया गठजोड़ वाली सरकार की बर्खास्तगी की मांग करता है।

