नशे के खिलाफ रानी पोखरी पुलिस की चार्ल्स वेन एकेडमी बिशनगढ़ भोगपुर रानीपोखरी में चलाई जन जागरण पाठशाला
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद देहरादून को नशा मुक्त करने हेतु समस्त शिक्षण संस्थानों, एनजीओ, ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों, एवं आम जनता को साथ लेकर व्यापक स्तर पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत थाना रानीपोखरी पुलिस ने चार्ल्स वेन एकेडमी बिशनगढ़ भोगपुर रानी पोखरी में युवाओं को जागरूक किया।
थानाध्यक्ष रानी पोखरी ने आज चार्ल्स वेन एकेडमी बिशनगढ़ भोगपुर रानी पोखरी मैं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनुभव बहुगुणा एवं स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम त्रिपाठी एवं समस्त अध्यापक/ अध्यापिका तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के समस्त छात्र छात्राओं को नशे के बारे में एवं कुप्रभाव ,साइबरसंबंधी अपराधों एवं ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी दी तथा समस्त छात्र-छात्राओं को लगन व मेहनत के साथ अनुशासित होकर कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया । जिस पर समस्त स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस के अभियान को सफल बनाने तथा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने हेतु प्रण लिया तथा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की तथा पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग की घोषणा की ।

