HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Spread the love

देहरादून । आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य संचालित करते हुए जन जीवन को सामान्य बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रभावित परिवारों, व्यक्तियों हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता, राहत सामग्री, आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थनों पर बनाए जा रहे टाॅयलेट/शौचालय आदि कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेस्क्यू आॅपरेशन में लगी टीमों से स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर निगम, पशुपालन, जिला पंचायत आदि विभागों सहित डेंगू मलेरिया अधिकारी को क्षेत्र में सफाई के साथ ही दवाईयों का छिड़काव, मृत पशुओं के शवों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा में मृतक पंकज बुटोला के परिजन को 4 लाख अहेतुक सहायता का चैक दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित किया जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित लोगों को पोष्टिक आहार (खजूर, मैगी, अण्डे, मुरमुरे, बिस्कुट, चने) वितरित किए गए।

जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में कुल 08 मार्ग बन्द है, जिनमें राज्य मार्ग 1, अन्य जिला मार्ग-1, ग्रामीण मार्ग 6 शामिल है, जिन्हे खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।

देवभूमि खबर

Related articles