देहरादून में शिक्षक एकता की दिशा में बड़ा कदम, दो शिक्षक संगठनों के जनपदीय इकाइयों का विलय
देहरादून।श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, मथुरावाला, देहरादून में आज अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ तथा उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शिक्षक एकता को सुदृढ़ करना एवं जनपद के सभी अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की भावनाओं के अनुरूप संगठनात्मक समन्वय स्थापित करना रहा।
बैठक में दोनों संगठनों के जनपदीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून में औपचारिक रूप से विलय किए जाने की घोषणा की गई। इस निर्णय को शिक्षक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

विलय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संरक्षक श्री जय प्रकाश बहुगुणा, प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वाण एवं जिला संरक्षक श्री आर.सी. शर्मा ने इसे शिक्षक हितों के लिए मील का पत्थर बताया और संगठनात्मक एकता को भविष्य की मजबूती का आधार बताया।
बैठक के दौरान अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल नौटियाल तथा उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री महावीर सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से विलय घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि राज्य के अन्य जनपद भी इसी प्रकार संगठनात्मक एकता के इस मॉडल का अनुसरण करेंगे।
बैठक में श्री जे.पी. बहुगुणा, संजय बिजल्वाण, महादेव मैठाणी, अनिल नौटियाल, आर.सी. शर्मा, दिनेश डोबरियाल, राकेश मोहन डबराल, धनंजय उनियाल, कपूर सिंह पंवार, कमलेश गौड़, सुरेंद्र सहगल, राजेंद्र गुवाड़ी, राघवेंद्र प्रताप, मनमोहन मठपाल, नितिन रॉक्सवैल, नरेश कोटनाला, रंजन वर्मा सहित अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

