एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला, निजी अस्पतालों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

देहरादून।आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से लागू करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) द्वारा सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

वर्चुअल कार्यशाला को संबोधित करते हुए एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने बताया कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के अंतर्गत डिजिटाइज कर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कैन एंड शेयर प्रणाली को सभी अस्पतालों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मंडल की सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों को एचएमआईएस का प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है। अब निजी चिकित्सा संस्थानों को भी इस प्रणाली से जोड़ा जा रहा है, ताकि आयुष्मान लाभार्थियों को एकीकृत और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

प्रशिक्षण के दौरान पीपीटी के माध्यम से एचएमआईएस से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा की गईं। इसमें आभा आईडी के माध्यम से अस्पतालों में पर्ची बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाना, लंबी कतारों से राहत, मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही चिकित्सा संस्थानों को स्कैन एंड शेयर प्रणाली को अपनाने पर भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यशाला में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक (प्रशासन) डॉ. डी.पी. जोशी, सूचना सुरक्षा अधिकारी रविंद्र पथानी तथा अमृत पोखरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

मुख्य सचिव ने हर्रावला स्थित नवनिर्मित मैटरनिटी एवं कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

Spread the love देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून के हर्रावला क्षेत्र में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के नवनिर्मित भवन का अवलोकन करते हुए उससे संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्य […]