राजीव नगर में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु भेजा गया ₹92.67 लाख का प्रस्ताव

राजीव नगर में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु भेजा गया ₹92.67 लाख का प्रस्ताव
Spread the love

देहरादून। अधोईवाला जोन के अन्तर्गत राजीव नगर क्षेत्र में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न हुई पेयजल समस्या का निस्तारण कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायत उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष देहरादून श्री प्रदीप कुकरेती द्वारा की गई थी।

अधिशासी अभियन्ता (उत्तर), उत्तराखण्ड जल संस्थान श्री संजय सिंह द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित आख्या में बताया गया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि राजीव नगर में जलापूर्ति ए०सी० पाइप लाइन से की जा रही है जो अब जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण पर्याप्त दबाव से पानी की आपूर्ति सम्भव नहीं हो पा रही है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए ए०सी० पाइप लाइन को एम०एस०ई०आर०डब्ल्यू० पाइप लाइन से बदलने का ₹92.67 लाख का प्राक्कलन शासन को स्वीकृति हेतु भेजा जा चुका है।

देवभूमि खबर

Related articles