कच्चे कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर यूनियन का आभार, श्रेय लेने वालों को सोनू खैरवाल की चेतावनी

कच्चे कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर यूनियन का आभार, श्रेय लेने वालों को सोनू खैरवाल की चेतावनी
Spread the love

देहरादून में कच्चे पर्यावरण मित्रों के वेतन बढ़ोतरी के निर्णय पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। सोमवार, 4 मई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधियों ने महापौर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ वित्त अधिकारी को धन्यवाद दिया।

इस दौरान देहरादून नगर निगम यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल और सचिव धीरज भारती ने कहा कि वेतन वृद्धि से पर्यावरण मित्रों को राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महापौर से भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

सोनू खैरवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूनियन द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय कोई अन्य व्यक्ति लेने का प्रयास न करे, जिससे कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी कर्मचारी का शोषण किया गया तो यूनियन इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सहित अरुण कुमार, राजकुमार, पप्पू, तेजपाल, छाया देवी, सोना, सुनील कुमार, अमर, राकेश, सोहन, लक्ष्मण, प्रवेश समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles