डोईवाला में पांच लाख की चोरी का फरार आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

देहरादून। डोईवाला में बैंक से निकाली गई पांच लाख रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में चार साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 25 हजार रुपये और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2022 को नव ज्योति विहार, डोईवाला निवासी लाखन सिंह ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। रास्ते में सब्जी खरीदने के लिए रुकने के दौरान अज्ञात चोर उनका रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल मंजीत ग्वाला पुत्र सदानंद ग्वाला निवासी ग्राम फाटापुकर, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से चोरी की गई धनराशि भी बरामद की गई थी। पूछताछ और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरी की वारदात में उसके भाई रवि ग्वाला की संलिप्तता भी सामने आई थी।
इसके बाद पुलिस ने रवि ग्वाला की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा। चार साल तक फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।
इसके बाद पुलिस ने रवि ग्वाला की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा। चार साल तक फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली डोईवाला और एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी दौरान उसके पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में छिपे होने की जानकारी मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई और गोपनीय तरीके से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 18 अक्टूबर 2026 को रवि ग्वाला को ग्राम फाटापुकर, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।
केगिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि ग्वाला पुत्र सदानंद ग्वाला, निवासी ग्राम फाटापुकर, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, उम्र 46 वर्ष केरूपमेंहुई है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक खुशी राम पांडेय, प्रभारी एसओजी ग्रामीण, उपनिरीक्षक विनोद राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल सोनी कुमार शामिल रहे।


