HTML tutorial
HTML tutorial

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक संवेदनशील मामले में वांछित आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 वर्षीय किशोर के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार 06 सितंबर 2026 को पीड़ित किशोर की ओर से कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 443/2026 के तहत पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार सुरागरसी-पतारसी की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने 12 सितंबर 2026 को वांछित आरोपी रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष को उसके निवास क्षेत्र फिरोजपुर, कैथल से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा।

पुलिस टीम:
कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक निशा सिंह, अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी, मुख्य आरक्षी संजीव राणा एवं आरक्षी विकास गैरोला शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles