दीपावली की खुशियां बांटने एकल बुजुर्गों के घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस, सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाई

दीपावली की खुशियां बांटने एकल बुजुर्गों के घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस, सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाई
Spread the love

अल्मोड़ा। दीपावली के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन भल छौ” अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश की।

त्यौहारी सीजन को देखते हुए एसएसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्र में *एकल एवं जरूरतमंद बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनें और त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा करें।

थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भौनखाल श्री मोहन चन्द्रा एवं पुलिस टीम ने क्षेत्र के एकल बुजुर्गों के घर जाकर दीपावली मनाई।

पुलिस कर्मियों ने दीप जलाए, मिठाइयाँ और आवश्यक वस्तुएँ भेंट कीं तथा बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। पुलिस टीम को अपने बीच पाकर बुजुर्ग अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने जवानों को आशीर्वाद दिया।

अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता से अपीलकी है कि अपने आसपास के एकल बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करें, ताकि दीपावली की रोशनी हर घर तक पहुँचे।”

देवभूमि खबर

Related articles