उत्तराखंड की बेटी नही है अंकिता पूरे हिंदुस्तान की बेटी है:ममता जोशी

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डंडा रामलीला मैदान में प्रेरणा संगठन की दर्जनों महिलाओं ने एकत्र होकर अंकिता भंडारी को न्याय दिये जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।इसी क्रम में एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला संगठन की संरक्षिका एवं शिक्षिका लता रावत द्वारा की गई। संचालन समिति कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने किया।

बैठक में तय किया गया अंकिता भंडारी को हर हाल में न्याय दिलवाने के लिए जहां जहां जलूस आदि होंगे वहाँ वहाँ संगठन की महिलाएं एकत्र होकर आगे आयेंगी।
महिलाओं ने एक स्वर में कहा अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी नही पूरे हिंदुस्तान की बेटी है उसको व उसके परिवार वालों को न्याय मिलना चाहिए।

इस दौरान संगठन सचिव ममता जोशी , ज्योति चौधरी, गीता महर, पुष्पा फर्त्याल, डोली भट्टाचार्य, ने विचार व्यक्त किए। बैठक में चित्रा पन्त,जया बिष्ट ,आशा बिष्ट, सुमन रावत ,पुष्पा पाठक, कमला बिष्ट, ज्योति चौधरी, जया तिवारी, तरुणा तिवारी, जानकी बिष्ट ,नीमा जोशी, हेमा पांडे ,भगवती बिष्ट, गीता मेहर, आशा चंदोला, रमा पाठक ,पुष्पा पाठक ,सावित्री अस्वाल, मंजू पांडे, मुन्नी आर्या, गीता तिवारी ,निर्मला डाला कोटी, समेत दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

बैठक के अंत में प्रेरणा महिला संगठन की अध्यक्ष प्रीता पांडे द्वारा सभी महिलाओं का आभार व्यक्त कर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा न्याय के लिए संगठन से जो बन पड़ेगा संगठन कभी पीछे नहीं हटेगा। संगठन अंकिता भंडारी परिवार के साथ खड़ा है।

Next Post

विद्यालयों के समय परिवर्तन का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध, रिक्त पदों के पुनर्जीवन में वित्त विभाग की अनुमति पर जताई आपत्ति

Spread the love देहरादून। प्रदेश के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय खुलने और छुट्टी के वर्तमान समय-सारिणी में प्रस्तावित परिवर्तन का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय व्यवहारिक […]