ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार
ऋषिकेश। आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए मोतीचूर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने अंकित जनरल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान अभियुक्त दिनेश पुत्र हीरालाल निवासी मोतीचूर, हरिपुर कला थाना रायवाला को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस एवं आबकारी टीम ने आरोपी के कब्जे से 190 पाउच माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब, 14 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर वन, 10 अध्धे रॉयल स्टैग, 30 कैन बीयर सहित लगभग पांच पेटी अवैध शराब बरामद की।
आबकारी विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश उनियाल, प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह एवं दीपा डोबरियाल, आबकारी सिपाही आशीष चौहान और सोनम पंवार शामिल रहे।

