सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹35 लाख की 119 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 119 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹35 लाख आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/सर्किल रुद्रपुर श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक मनोज रतूड़ी, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, प्रभारी कोतवाली सितारगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 16 मई 2026 को अमरिया चौराहे से 100 मीटर आगे रुद्रपुर-सितारगंज हाईवे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने शाबाद हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नंबर 11, कोतवाली सितारगंज, जिला उधमसिंह नगर उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 119 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। साथ ही स्मैक तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 233/26 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बरामद स्मैक को अपने दोस्त नदीम निवासी बहेड़ी, बरेली से लाना बताया है। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी शादाब पूर्व में भी कोतवाली सितारगंज तथा थाना अमरिया पीलीभीत से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज रतूड़ी (प्रभारी एएनटीएफ उधमसिंह नगर), प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पांडेय, कांस्टेबल विनोद खत्री एवं कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।

