ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3000 लीटर लहन नष्ट, 21 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3000 लीटर लहन नष्ट, 21 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

ऊधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार  पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए सुच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी, कोतवाली आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लोहे के ड्रम, चार प्लास्टिक पाइप, दो एल्यूमिनियम के चकोर पाइप, दो पीले रंग के प्लास्टिक जार तथा लगभग 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा मौके पर ही लगभग 3000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में कोतवाली आईटीआई में मु0अ0सं0 70/2026 के तहत धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल योगेश पांडे और कांस्टेबल रमेश बांग्याल शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles