HTML tutorial
HTML tutorial

भीमताल पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

भीमताल पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल ।जिले की भीमताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तत्परता और लगातार की गई तलाश के चलते आरोपी को गौलापार खेड़ा चौकी क्षेत्र से दबोचा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पूर्व में दर्ज अभियोगों के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार कोतवाली भीमताल में 8 मई 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोपी दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी के नेपाल भागने की आशंका पर बनबसा पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चम्पावत की भी मदद ली गई। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद 15 मई 2026 को पुलिस ने गौलापार खेड़ा चौकी के पास से आरोपी दीप चन्द्र पलडिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ नाबालिग बालिका भी सकुशल बरामद कर ली गई।

महिला उप निरीक्षक बबीता द्वारा बालिका के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की धारा 5(ञ)(2)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव,उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह,कांस्टेबल ललित आगरी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles