दून पुलिस ने 2 लाख रुपये की स्मैक और गांजे के साथ 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने 2 लाख रुपये की स्मैक और गांजे के साथ 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 03 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपये मूल्य की 06.28 ग्राम अवैध स्मैक तथा 4 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने विकासनगर और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

विकासनगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 16 मई 2026 की रात्रि चेकिंग के दौरान आदर्श नगर, शिवलोक कॉलोनी हरबर्टपुर क्षेत्र से एक अभियुक्त विनय कुश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 06.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी विनय कुश पुत्र अरुण कुमार मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में सहारनपुर में रह रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी गिरोह
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 15 मई की रात्रि अजबपुर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को 4 किलो 90 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवा पांडे और रवि कुमार शाह शामिल हैं, जो बिहार के बक्सर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने शिवा पांडे के पास से 2 किलो 40 ग्राम तथा रवि कुमार शाह के पास से 2 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles