HTML tutorial
HTML tutorial

नैनीताल में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, सुहागिन महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना

नैनीताल में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, सुहागिन महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्रों और देशभर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों और घरों के आसपास सुहागिन महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने आचार्यों और पंडितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा संपन्न की तथा निर्जला व्रत रखकर मां सावित्री की आराधना की। पूजा-अर्चना के उपरांत महिलाओं ने जल ग्रहण किया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षिका सुनीता जोशी ने वट सावित्री व्रत की पौराणिक कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मां सावित्री अपने पतिव्रता धर्म, बुद्धिमत्ता और अटूट संकल्प के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर नारी शक्ति, समर्पण और विवेक का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया था।

उन्होंने कहा कि मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं श्रद्धा भाव से वट सावित्री व्रत रखकर पूजा करती हैं, मां सावित्री उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं तथा परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका सभासद मनोज जगाती ने भी महिलाओं की मंगलकामना करते हुए मां सावित्री से सभी परिवारों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

देवभूमि खबर

Related articles