एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं भिक्षावृत्ति नियंत्रण यूनिट द्वारा भिक्षावृत्ति करती मिली 4 महिलाओं को गिरफ्तार व 12 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
देहरादून ।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट/ भिक्षावृत्ति नियंत्रण यूनिट देहरादून ने एनजीओ को साथ मिलकर भिक्षावृत्ति करते पाए गए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया तथा भिक्षावृत्ति करते मिले 12 बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट/ भिक्षावृत्ति नियंत्रण यूनिट देहरादून द्वारा एनजीओ को साथ लेकर शिमला बाई पास चौक , isbt , कारगी , क्षेत्र अंतर्गत भिक्षावृत्ति करते पाए गए 4 महिलाओं को भिक्षावृत्ति प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया तथा भिक्षावृत्ति करते मिले 12 बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
उक्त कार्रवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से प्रभारी उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी, महिला उप निरीक्षक अनीता नेगी, कॉन्स्टेबल रचना, कॉन्स्टेबल सहदेव त्यागी ,कांस्टेबल देवेंद्र व बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल ,समर्पण संस्था से मानसी, मैक्स संस्था से जहांगीर आलम, डीपीओ कार्यालय से संपूर्णा ,जिला विधिक प्राधिकरण से समीना, व चाइल्डलाइन से संगीता उपस्थित रहे ।


