HTML tutorial
HTML tutorial

दून यातायात पुलिस का यातायात और रोड एक्सीडेंट के क्षेत्र मे आधुनिक कदम ,दुर्घटना जांच इकाई सेल की गठित

दून यातायात पुलिस का यातायात और रोड एक्सीडेंट के क्षेत्र मे आधुनिक कदम ,दुर्घटना जांच इकाई सेल की गठित
Spread the love

देहरादून।देहरादून यातायात पुलिस ने यातायात और रोड एक्सीडेंट के क्षेत्र मे आधुनिक कदम उठाते हुए दुर्घटना जांच इकाई सेल का गठन। किया है। सेल सड़क दुर्घटना की वैज्ञानिक जांच करेगा।

देहरादून यातायात पुलिस ने पिछले 01 साल से ड्रोन का उपयोग, कैमरा से रेड लाइट जम्प के चालान, स्पीड कैमरा, ट्राफिक आइ अप्प आदि का प्रयोग से अपने आप को आधुनिक साबित किया हे।इसी के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच तथा उन पर आवश्यक कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना जांच इकाई सेल गठित की गई है।

आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं. जिस क्रम से जनपद देहरादून में भी सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में लगातार वृद्धि हो रही हैं । जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रबन्धन और दुर्घटना की जांच के लिए प्रोधोगिक का प्रभावी ढंग से उपयोग करके सुरक्षा में सुधार किये जाने हेतु जनपद में नई पहल के तहत पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून श्री अक्षय कोड़े द्वारा अपने निर्देशन में दुर्घटना जांच इकाई का गठन किया गया है ।
उक्त सेल में उप निरीक्षक – 01, हेड कॉन्स्टेबल – 01, कॉन्स्टेबल -05, महिला कॉन्स्टेबल – 01 को तैनात किया गया है । इसका नेतृत्व उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र करेंगे जिनका यातायात तथा फॉरेंसिक में विशेष अनुभव हे।

दुर्घटना जांच इकाई में तैनात कर्मियों द्वारा जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रत्येक दुर्घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न व्यक्ति और अवसंरचनात्मक वाहन सम्बन्धी कारकों को पकडने की कार्यवाही । चैकिंग कार्यवाही के दौरान वाहनों की RC व चैसिस नम्बर आदि संबंधित दस्तावेजों के अनियमितता की जांच की जायेगी ।

दुर्घटना जांच इकाई सेल द्वारा सडक दुर्घटनाओं के अभियोगो से सम्बन्धित कार्यवाही हेतु संबंधित थानों के विवेचको से समन्वय स्थापित कर स-समय MACT की रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित करवाना ।सडक दुर्घटनाओ में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी पुरस्कृत किए जाने हेतु रिपोर्ट सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को समय से प्रेषित करना । सडक दुर्घटनाओं के कारणो की जांच कर सम्बन्धित को रिपोर्ट प्रेषित करना । RAD एप्प में सडक दुर्घटनाओं का विवरण अध्यावधिक करना है।

देवभूमि खबर

Related articles