चन्द्रशेखर आर. घोड़के ने संभाली अल्मोड़ा पुलिस की कमान, नशा व अपराध मुक्त जनपद पर रहेगा फोकस

Spread the love

अल्मोड़ा।जनपद में आज नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर. घोड़के (आईपीएस) ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर अल्मोड़ा पुलिस की कमान संभाल ली। जिले में आगमन के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सलामी ग्रहण की और औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

इससे पूर्व श्री घोड़के एसपी बागेश्वर तथा एसपी क्राइम/यातायात ऊधमसिंह नगर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और पोर्टल मीडिया के साथ अपनी पहली प्रेस वार्ता आयोजित की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम वर्क के साथ जनपद को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज और विशेष रूप से युवाओं को नशे से बचाना तथा नशे के जाल में फंसे युवाओं को पुनः मुख्यधारा से जोड़ना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रभावी जनजागरूकता अभियान और समन्वित कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करना, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना तथा अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति लागू करना उनकी कार्ययोजना में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अल्मोड़ा पुलिस को और अधिक सशक्त एवं संवेदनशील बनाया जाएगा।

नवनियुक्त एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस-जन संबंधों को मजबूत किया जाएगा तथा जनपद में शांति और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Next Post

बनभूलपुरा में बैटरी चोरी का खुलासा, 04 शातिर चोर गिरफ्तार, 06 ट्रक बैटरियां बरामद

Spread the love हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित 06 ट्रक बैटरियां बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.02.2026 को वादी जुहैब आलम […]