बनभूलपुरा में बैटरी चोरी का खुलासा, 04 शातिर चोर गिरफ्तार, 06 ट्रक बैटरियां बरामद

Spread the love

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित 06 ट्रक बैटरियां बरामद की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.02.2026 को वादी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन, निवासी लाइन नंबर 13 आजाद नगर ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी कि 07.02.2026 को उनका डम्पर संख्या DLIG 5376 इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई। तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 25/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे चोरी खुलासा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 14.02.2026 को गौला बाईपास रोड से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह (25 वर्ष), रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम (24 वर्ष), रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (26 वर्ष) निवासी ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) तथा जलील अहमद (कबाड़ी) पुत्र अली शेर (40 वर्ष) निवासी मोहल्ला अब्बास नगर, थाना बहेड़ी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन संख्या UP 15 AN 2345 (स्विफ्ट डिजायर) तथा विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां बरामद की हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरियां चोरी कर चुके हैं और चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे, जबकि कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं। पूर्व में चोरी की गई बैटरियों को कबाड़ी द्वारा तोड़कर आगे बेच दिया गया। अभियुक्त रंजीत पुत्र ख्यालीराम, विनोद पुत्र अमर सिंह और रंजीत पुत्र राम भरोसे के विरुद्ध थाना बहेड़ी, जिला बरेली में पूर्व में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जलील अहमद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 गगनदीप सिंह, उ0नि0 मनोज यादव, कानि0 महबूब अली, कानि0 सुनील कुमार व कानि0 मो0 यासीन शामिल रहे।

Next Post

22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, उखीमठ में तिथि घोषित

Spread the love रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रातः 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पंचांग गणना के उपरांत कपाटोद्घाटन की तिथि विधिवत घोषित की गई। […]