मुख्यमंत्री धामी ने 142 Assistant Professors को नियुक्ति पत्र वितरित किए
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 142 Assistant Professors को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त Assistant Professors को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके भीतर संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना विकसित करें, ताकि वे कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज और मानवता के प्रति अपनाए गए दायित्वों को भी पूर्ण निष्ठा से निभा सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएँ सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जिसके माध्यम से 17 लाख से अधिक मरीजों का ₹3300 करोड़ से अधिक का कैशलेस उपचार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके जिले में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इनमें से पाँच मेडिकल कॉलेज संचालित हो चुके हैं, जबकि दो और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को तेजी से दूर किया जा रहा है।
- 356 Assistant Professors की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान
- 1248 नर्सिंग अधिकारियों और 170 Technician को नियुक्तियां प्रदान
- लगभग 600 नर्सिंग अधिकारियों की चयन प्रक्रिया जारी
कार्यक्रम में **कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दास, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मौजूद रहे।

