मुख्य सचिव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, परीक्षा पैटर्न से लेकर क्लस्टर स्कूल तक दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, परीक्षा पैटर्न से लेकर क्लस्टर स्कूल तक दिए अहम निर्देश
Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत परीक्षा पैटर्न सहित विभिन्न योजनाओं की तेज क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली सहित अन्य नीतिगत प्रावधानों को जल्द लागू करने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

भारत दर्शन योजना को मिलेगा विस्तार मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत भारत दर्शन योजना को विस्तार देने के निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष कम से कम 1000 छात्रों को भारत दर्शन यात्रा कराई जाए और अगले वर्ष इसका लक्ष्य 5000 छात्रों तक बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने यात्रा अवधि को 7 दिन करने और छात्रों को वैज्ञानिक, तकनीकी एवं सैन्य प्रतिष्ठानों** का भ्रमण कराने के निर्देश दिए।

**क्लस्टर स्कूल और स्मार्ट क्लासेज के लिए डीपीआर की समयसीमा तय मुख्य सचिव ने 559 प्रस्तावित क्लस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिन्हित स्कूल भवनों की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) एक माह में तैयार कर प्रस्तुत की जाए। स्मार्ट क्लासेज और कम्प्यूटर लैब के लिए भी इसी समयसीमा में डीपीआर बनाकर कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिलों में भ्रमण कर प्रगति की निगरानी करने व जिला स्तरीय समितियों के माध्यम से वाहन भाड़ा व अन्य समस्याओं का समाधान करने को कहा।

हर कार्य के लिए तय हो टाइमलाइन मुख्य सचिव ने सभी निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित समयसीमा तय करने और नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रदेश में आवासीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने और इनमें एमरजेंसी के लिए वाहन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles