सीएम धामी की सख्ती: 20 दिन में जारी हों लंबित घोषणाओं के जीओ, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

सीएम धामी की सख्ती: 20 दिन में जारी हों लंबित घोषणाओं के जीओ, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
Spread the love

देहरादून ।सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर क्षेत्रों से जुड़ी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर अब तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें अधिकतम 20 दिनों के भीतर जारी किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए जनहित के मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान स्थानीय विधायकों के साथ समन्वय बनाकर किया जाए।
बैठक में वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की नियमित समीक्षा, पीएमजीएसवाई सड़कों के रखरखाव के लिए समन्वय समिति गठन और वर्षाकाल से पहले सभी सड़कों के पैचवर्क पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने खेल अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए जहां भूमि उपलब्ध है, वहां 15 दिनों के भीतर धनराशि जारी कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा। साथ ही कनालीछीना-पिपली बगड़ीगांव मोटर मार्ग के चौड़ीकरण में तेजी लाने और बागेश्वर जिला अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles