सीओ ओशिन जोशी ने थाना नई टिहरी और सीओ महेश लखेड़ा ने थाना कैंपटी का किया निरीक्षण

सीओ ओशिन जोशी ने थाना नई टिहरी और सीओ महेश लखेड़ा ने थाना कैंपटी का किया निरीक्षण
Spread the love

टिहरी।पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती ओशिन जोशी (टिहरी) और श्री महेश लखेड़ा (चंबा) ने क्रमशः थाना नई टिहरी और थाना कैंपटी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और थाना परिसरों की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, महिला एवं शिशु कल्याण हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष का गहन निरीक्षण किया।

इसके बाद, क्षेत्राधिकारियों ने थानों के असलहों और आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक निरीक्षण किया और कर्मचारियों से इन उपकरणों की जानकारी ली। शस्त्र अभ्यास कराया गया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बैरकों व भोजनालय में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित मुकदमों, जब्त वाहनों और माल के शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी गई। थानों की संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और कंडम सामान के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन, CEIR, ICJS, साइबर पोर्टल समेत अन्य पोर्टलों का गहन निरीक्षण किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी फॉर्म, IIF फॉर्म और शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच कर सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इसके बाद, क्षेत्राधिकारियों ने थाना कर्मचारियों का सम्मेलन लिया, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए। विवेचकों की बैठक कर लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना स्तर पर मोबाइल सर्च टीम बनाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर थाना नई टिहरी प्रभारी निरीक्षक अजय जाटव, महिला उप निरीक्षक रीना नेगी और समस्त पुलिस कार्मिक मौजूद रहे। वहीं, थाना कैंपटी निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी संजय मिश्रा, उप निरीक्षक शिवराम सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

देवभूमि खबर

Related articles