सीनियर सिटीजन और जरूरतमंदों का सहारा बना डीएम का ‘सारथी’, 15 फरियादियों को पहुंचा चुका है उनके गंतव्य तक
देहरादून।जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला कार्यालय आने वाले आगंतुकों की सुविधा हेतु “सारथी” वाहन सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से जरूरतमंद और बुजुर्ग फरियादियों को संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है।
अधिकतर मामले बुजुर्गों से प्रताड़ना से संबंधित होते हैं, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल भेजा जाता है। कुछ शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कार्यालय व अन्य विभागों से भी जुड़ी होती हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग फरियादियों को ‘सारथी’ के माध्यम से उनके संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाकर उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
जनता दर्शन, जनसुनवाई कार्यक्रम और अन्य कार्यदिवसों में जिलाधिकारी कार्यालय आने वाले फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु ‘सारथी’ वाहन के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाता है। इससे फरियादियों को भटकना नहीं पड़ता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

