HTML tutorial
HTML tutorial

आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में खुद पहुंचकर सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में खुद पहुंचकर सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट:ललित जोशी

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत ने जनमानस से सीधे संवाद किया। उन्होंने खुद फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई में आई प्रमुख समस्याएं भूमि विवाद, ब्याज पर पैसे देने की शिकायतें, विद्युत लाइन शिफ्टिंग, एलआईसी एजेंट द्वारा पॉलिसी में गलत जानकारी देना, पारिवारिक संपत्ति विवाद और फर्जी नौकरी के झांसे जैसे विषयों से जुड़ी थीं।

आयुक्त रावत ने कहा कि किसी भी समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि गम्भीरता से लेकर शीघ्र समाधान करना ही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हल्द्वानी शहरवासियों को जल्द ही सिटी बसों की सौगात मिलने जा रही है। सभी गाड़ियों के अनुबंध पूरे हो चुके हैं और शीघ्र ही मुख्यमंत्री हल्द्वानी में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

आयुक्त ने मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान करते हुए जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

देवभूमि खबर

Related articles