HTML tutorial
HTML tutorial

गैरसैंण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

गैरसैंण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा
Spread the love

गैरसैंण। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने गैरसैंण में विधानसभा घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और उत्तराखंड के हितों के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा घेराव में उमड़ी भीड़ को जनता की नाराजगी का संकेत बताते हुए वर्ष 2027 में भाजपा सरकार की विदाई का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और सरकार को जवाबदेह बनाना पार्टी की प्राथमिकता है।

प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधायक मनोज रावत, ललित फरस्वाण, मुकेश नेगी, दिनेश चौहान और देवेंद्र नौडियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles