उत्तरकाशी में लगातार भालू का कोहराम लाटा द्वारी गांवमें पांचवा हमला

उत्तरकाशी में लगातार भालू का कोहराम लाटा द्वारी गांवमें पांचवा हमला
Spread the love


विनीत उत्तरकाशी

उत्तरकाशी । जिले भर में वन्यजीवों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर रखा है। पिछले दो माह के बीच दजर्न भर लोगों पर भालू ने हमला कर दिया है। मंगलवार देर सांय कॉलर तहसील डुण्डा के अंतर्गत ग्राम ओल्या अपनी छानी बल्ला जाते समय प्रदीप भट्ट उम्र लगभग 28 वर्ष पर अचानक भालू ने हमला कर बुरी तरह गंभीर घायल किया गया। जिसे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया चिकित्सकों के ने हायर सेंटर दून हॉस्पिटल देहरादून के लिए रेफर किया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। उत्तरकाशी जिले के सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लाटा द्वारी गांव में भालुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो सर्दियां शुरू होते ही भालू निचले इलाकों में आने शुरू हो जाते हैं और वे ग्रामीणों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। मोरी, पुरोला, बड़कोट, डुंडा सहित इस बार भालू एक दर्जन लोगों को घायल कर चुके हैं।

ग्रामीण डर के मारे घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं के हमले से ग्रामीणों को बचाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।साथ ही भालुओं को पकड़ने के लिए भी स्थाई कदम उठाए जाएं, जिससे कि ग्रामीणों के जान-माल और खेती को बचाया जा सके। बीते सोमवार देर रात लाटा गांव के ग्रामीणों ने आपदा कंट्रोल रूम में सूचना दी कि गांव में दो भालू घूम रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles