HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड पुलिस के आठ उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति एवं तैनाती आदेश

उत्तराखण्ड पुलिस के आठ उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति एवं तैनाती आदेश
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने सशस्त्र पुलिस, यातायात एवं पीएसी संवर्ग में कार्यरत आठ उपनिरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को पदोन्नति का लाभ देते हुए दलनायक (कंपनी कमांडर) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को नई वाहिनियों में तैनाती भी प्रदान की गई है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिनेश रावत और प्रेम राम (आईआरबी प्रथम), रामप्रवेश प्रसाद एवं भारत सिंह (31वीं वाहिनी), दीवान सिंह गुंसाई एवं धर्मवीर सिंह (46वीं वाहिनी), विजय सिंह बिष्ट (आईआरबी द्वितीय) तथा सुधीर जुयाल (आईआरबी प्रथम) शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी आठ अधिकारियों को दलनायक के पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस पदोन्नति से संबंधित संवर्ग में अधिकारियों को उच्च पद पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

देवभूमि खबर

Related articles