उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने दिया धरना, सशक्त भू-कानून और मूल निवास लागू करने की मांग

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने दिया धरना, सशक्त भू-कानून और मूल निवास लागू करने की मांग
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले  दीनदयाल पार्क में विशाल धरना आयोजित किया गया। आंदोलनकारियों ने सशक्त भू-कानून और मूल निवास की बहाली की मांग को लेकर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही UCC के दो बिंदुओं— लिव-इन रिलेशनशिप और एक साल के निवास प्रमाण पत्र को लेकर भी विरोध जताया गया।

धरने में राज्य आंदोलनकारियों के साथ कई महिला संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और जगमोहन मेहंदीरत्ता ने कहा कि सरकार ने बिना किसी सामाजिक संगठन और आंदोलनकारियों से चर्चा किए UCC लागू कर दिया, जिससे उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
संयुक्त नागरिक संगठन के जसबीर रनोत्रा और डी.एस. गुसाईं ने कहा कि UCC का एक साल निवास प्रमाण पत्र का प्रावधान स्पष्ट नहीं है, जिससे बाहरी लोगों को राज्य में स्थायी निवासी बनने का अधिकार मिल सकता है। वहीं, मंच के प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि खुद गृह मंत्री ने स्वीकार किया है कि UCC में सुधार की गुंजाइश है और इसे संस्कृति एवं धर्म को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया जा सकता है।

संयुक्त नागरिक संगठन के जसबीर रनोत्रा और डी.एस. गुसाईं ने कहा कि UCC का एक साल निवास प्रमाण पत्र का प्रावधान स्पष्ट नहीं है, जिससे बाहरी लोगों को राज्य में स्थायी निवासी बनने का अधिकार मिल सकता है। वहीं, मंच के प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि खुद गृह मंत्री ने स्वीकार किया है कि UCC में सुधार की गुंजाइश है और इसे संस्कृति एवं धर्म को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया जा सकता है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि एक ओर सरकार लव जिहाद के खिलाफ बोलती है, तो दूसरी ओर लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने का काम कर रही है, जो उत्तराखंड की संस्कृति के खिलाफ है।

धरने का संचालन पूर्ण सिंह लिंगवाल ने किया और अध्यक्षता जगमोहन सिंह नेगी ने की।

धरने को  बैंक एम्पलाइज यूनियन के पूर्व नेता जगमोहन मेंहदीरत्ता , वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव थापर, कर्मचारी नेता पंचम.  सिंह बिष्ट संयुक्त नागरिक संगठन के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मान से सम्मानित डाक्टर मुकुल शर्मा, अवधेश कुमार, आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री राम लाल खंडूड़ी, वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभु लाल बहुगुणा,जब्बर सिंह पॉवेल, डीo एसo गुसाई, रुकम सिंह पोखरियाल, युद्धवीर सिंह चौहान, अल्मोड़ा से मनोज पांडे, पुरोला से शूरवीर सिंह चौहान, राधा तिवाड़ी, विजय लक्ष्मी गुसाई, रामेश्वरी कंडवाल, अरुणा थपलियाल, राजेश्वरी नेगी, सुशील चमोली, मोहन सिंह रावत, मोहन सिंह खत्री, गणेश डंगवाल, रघुवीर तोमर, संतन रावत, पूर्ण सिंह लिंगवाल, पुष्कर बहुगुणा, शकुंतला रावत, तारा पांडे, सरिता जुयाल, पुष्पलता सिलमाना, सुलोचना भट्ट , ‚संगीता रावत, नवीन रमोला, पार्षद महेंद्र सिंह रावत  , डा॰ मुकुल शर्मा , जसबीर रनोत्रा ,  बबलू कंडारी, जयेंद्र सेमवाल, जनता दल सेकुलर के संयुक्त नागरिक संगठन से अवधेश शर्मा , हरजिंदर सिंह, गीता नेगी, विनोद असवाल, प्रभात डंडरियाल, दलवीर सिंह पंवार, संजय पुंडीर, शूरवीर भंडारी मसूरी, मेहर सिंह चौहान, सुशील त्यागी, हरि सिंह मेहर, राजेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी बिष्ट, सुरेश नेगी, सुबोधनी भट्ट, वीर सिंह रावत, सत्येंद्र नोगाई, राजेश पंथारी, सुरेश कुमार, शुभम ध्यानी, कोमल पंवार, आदित्य त्रिपाठी, प्रमोद पंत, विपिन बलूनी, रामेश्वरी डोबरियाल, सुलोचना गुसाई, उपेन्द्र सेमवाल, रजनी कंडवाल, बसंती सुंदरियाल, बिंदु कंडवाल, कुशल सिंह, मनीष उनियाल, शैलेश सेमवाल, सुशील विरमानी, यशोदा रावत, सुनीता खंडूड़ी, डाक्टर अमर देव गोदियाल, राजेंद्र सिंह रावत, अंजनी भट्ट, पुष्पा रावत, राधा तिवाड़ी बलबीर नेगी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

देवभूमि खबर

Related articles